गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म दो व तीन के पुनर्विकास को लेकर 45 दिनों का ब्लॉक

KAIMUR NEWS. पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या दो व तीन के प्रमुख पुनर्विकास कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन ने 45 दिवसीय ब्लॉक स्वीकृत किया है. यह ब्लॉक पांच फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा.

कई ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित व शॉर्ट टर्मिनेशन लागू

मोहनिया शहर:

पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या दो व तीन के प्रमुख पुनर्विकास कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन ने 45 दिवसीय ब्लॉक स्वीकृत किया है. यह ब्लॉक पांच फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा. इस अवधि में यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किये गये हैं. रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन व शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है व कुछ ट्रेनों में कोचों की संख्या भी घटायी गयी है. इसी क्रम में 53213/53214 पटना जंक्शन–गया पैसेंजर ट्रेन को पांच फरवरी से 21 मार्च 2026 तक रद्द कर दिया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. नवीनतम जानकारी के लिए यात्री रेल हेल्पलाइन 139, RailOne/NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं.

एक नजर मार्ग परिवर्तित ट्रेनों पर

13243 पटना–भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेसपटना–आरा–सासाराम–भभुआ

(05 फरवरी से 21 मार्च 2026)13244 भभुआ–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस

भभुआ–सासाराम–आरा–पटना

(05 फरवरी से 21 मार्च 2026)

14223 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेसराजगीर–पटना–आरा–सासाराम–डीडीयू–वाराणसी

(04 फरवरी से 21 मार्च 2026)14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस

वाराणसी–डीडीयू–सासाराम–आरा–राजगीर

(04 फरवरी से 21 मार्च 2026)13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेसपटना–फतुहा–इस्लामपुर–नटेसर–तिलैया–पैमार–बंधुआ–धनबाद

(04 फरवरी से 21 मार्च 2026)13329 गंगा दामोदर एक्सप्रेसधनबाद–बंधुआ–पैमार–तिलैया–नटेसर–इस्लामपुर–फतुहा–पटना

(04 फरवरी से 21 मार्च 2026)18625 पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेसबख्तियारपुर लिंक–करनौती–राजगीर–तिलैया–पैमार–बंधुआ

(05 फरवरी से 21 मार्च 2026)18626 हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेसबंधुआ–पैमार–तिलैया–राजगीर–करनौती–बख्तियारपुर लिंक(05 फरवरी से 21 मार्च 2026)शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन ट्रेनें22409 गया–आनंद विहार टर्मिनल (साप्ताहिक)डीडीयू से प्रारंभ(08 फरवरी से 21 मार्च 2026)22410 आनंद विहार–गया

डीडीयू पर समाप्त(07 फरवरी से 21 मार्च 2026)14259 गया–लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेसडीडीयू से प्रारंभ(08 फरवरी से 21 मार्च 2026)14260 लखनऊ–गया एकात्मता एक्सप्रेसडीडीयू पर समाप्त(07 फरवरी से 21 मार्च 2026)14261 गया–लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेसडीडीयू से प्रारंभ(06 फरवरी से 21 मार्च 2026)14262 लखनऊ–गया एकात्मता एक्सप्रेसडीडीयू पर समाप्त(05 फरवरी से 21 मार्च 2026)15619 गया–कामाख्या साप्ताहिकमानपुर (एमपीओ) से प्रारंभ(07 फरवरी से 21 मार्च 2026)15620 कामाख्या–गया साप्ताहिकमानपुर (एमपीओ) पर समाप्त(09 फरवरी से 21 मार्च 2026)पटना–गया मेमू पैसेंजर(63243/63248, 63247/63252, 63249/63254, 63395/63396)

चाकंद (सीकेएच) पर समाप्त/प्रारंभ

(05 फरवरी से 21 मार्च 2026)इन ट्रेनों में घटाई गयी कोचों की संख्या12365/12366 पटना–रांची–पटना

13349/13350 सिंगरौली–पटना–सिंगरौली

13347/13348 बरकाकाना–पटना

13331/13332 धनबाद–पटना–धनबाद

03249/03250 राजगीर–पटना–राजगीर

मुख्य रूप से इन ट्रेनों में 20 से 22 कोचों के स्थान पर 18 कोच चलाये जायेंगे, जो 05 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >