Kaimur News : ग्राम भारती महाविद्यालय के सभागार कक्ष में सोमवार को महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी सरयू सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. आशीष पाण्डेय ने किया. समारोह में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सरयू सिंह के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके कार्यों और योगदान की सराहना की.
प्रधानाचार्य ने माला और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
समारोह के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारी सरयू सिंह को फूलों की माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी. इस दौरान महाविद्यालय परिवार की ओर से उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त की गयीं.
कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहार की हुई सराहना
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सरयू सिंह के लंबे सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने महाविद्यालय के प्रति पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया. उनके कार्य करने की शैली, कर्तव्यनिष्ठा, व्यवहार और विचारों की सभी ने सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय के विकास में उनके योगदान और सेवाकाल के अनुभवों को लंबे समय तक याद किया जायेगा.
बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद
समारोह में डॉ. आमोद प्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. अजय कुमार चौधरी, डॉ. मोहन प्रसाद वर्मा, डॉ. यादवेंद्र दुबे, डॉ. महेश सिंह, डॉ. अमरेंद्र कुमार आर्या, डॉ. रश्मि नायक, डॉ. अनुभा, डॉ. अविनाश सिंह और डॉ. प्रियंका यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे.
वहीं महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के संरक्षक सहेंद्र सिंह, अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, सचिव अमित सिंह, कोषाध्यक्ष शिवाजी पाण्डेय और संयुक्त सचिव उमेश यादव के अलावा आशुतोष राज सिंह, विद्याभूषण सिंह, अश्विनी कुमार, सिद्धार्थ कुमार, सुभाष प्रसाद, उपेंद्र सिंह, उदय नारायण सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, रामइकबाल सिंह, नथुनी कुशवाहा और संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे.
