माता के दर्शन-पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि

देवी मां का स्वरूप मान कुंवारी कन्याओं का पूजन कर इन्हें भोजन कराया और पांव छू आशीर्वाद लिये

दुर्गावती. शारदीय नवरात्र के अवसर पर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के आस्थावानों ने मंगलवार को भी मा दुर्गा देवी की पूजा अर्चना के बाद देवी मां का स्वरूप मान कुंवारी कन्याओं का पूजन कर इन्हें भोजन कराया और पांव छू आशीर्वाद लिये. शारदीय नवरात्र के अवसर पर शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के दर्शन पूजन को लेकर इलाके के बाजारों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सवी माहौल कायम रहा और लोग मंदिरों व पूजा पंडालों में सुबह से शाम तक माता के दर्शन पूजन का सिलसिला लगा रहा. दुर्गावती बाजार, मनोहरपुर, डिडखिली, महमुदग॑ज, कर्मनाशा ,चेहरिया, नुआव, कल्याणपुर, कुलेश्वरी देबी धाम कुल्हड़ीया, खामीदौरा, खरखोली आदि क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर स्थापित पूजा पंडालों व देवी मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंगलवार को माता के दर्शन पूजन कर परिवार के सुख समृद्धि व लोक कल्याण की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >