रालोमो में बगावत, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित 21 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामनगीना सिंह कुशवाहा समेत 21 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है

मोहनिया शहर. राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को गुरुवार को एक बड़ा झटका लगा है. पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामनगीना सिंह कुशवाहा समेत 21 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए नेताओं ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाये हैं. प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामनगीना सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सिद्धांत विहीन राजनीति कर रहे हैं और पार्टी में परिवारवाद हावी है. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को सिर्फ झांसा देकर अपने हित साधे जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं में भारी असंतोष है. साथ ही कहा उपेंद्र कुशवाहा का दोहरा चरित्र सामने आ चुका है. उनकी पत्नी के विधायक होने और उनके पुत्र का बिना किसी सदन का सदस्य बने मंत्री पद तक पहुंचाना लोकतांत्रिक मूल्यों और पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है. यह कार्यकर्ताओं के विश्वास के साथ विश्वासघात है. जबकि अपने वह राज्य सभा सांसद बन गये. उन्होंने दावा किया कि जिले से लगभग 150 कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं, जिससे आने वाले समय में रालोमो को और बड़ा झटका लग सकता है. प्रेसवार्ता के दौरान दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >