= 18 मई तक दाखिल किया जा सकता है आपत्ति और 22 मई तक होगा निष्पादन = दावा-आपत्तियों का निष्पादन करने के बाद पांच जून को प्रपत्र का होगा अंतिम प्रकाशन भभुआ. निर्वाचन आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वर्ष 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों पर पंचायत आम निर्वाचन 2026 संपन्न कराने के लिए आरक्षण निर्धारण को लेकर प्रपत्र एक के प्रारूप का प्रकाशन सोमवार को करा दिया गया. इसके बाद आपत्तियों निष्पादन करने के बाद प्रपत्र एक का अंतिम प्रकाशन पांच जून को किया जायेगा. इसके बाद नौ जून को जिला गजट में प्रपत्र एक के आंकड़े प्रकाशित कराये जायेंगे. इधर, जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, प्रपत्र एक के प्रारूप का प्रकाशन जिला समाहरणालय के सूचना पट्ट, जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पट्ट, अनुमंडल कार्यालय के सूचना पट्ट, प्रखंड कार्यालय के सूचना पट्ट, पंचायत कार्यालय के सूचना पट्ट सहित जिला की वेबसाइट kaimur.bih.nic.in तथा राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना की वेबसाइट sec.bihar.gov.in पर किया गया है. प्रपत्र एक के प्रारूप प्रकाशन में जिले के विभिन्न प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों के अनुसूचित जाति और अनसूचित जनजाति की जनसंख्या के साथ पंचायतों के कुल जनसंख्या का भी प्रकाशन कराया गया है. प्रपत्र एक के प्रारूप प्रकाशन के बाद अगर किसी को प्रपत्र प्रारूप पर दावा आपत्ति है, तो वे अपना आपत्ति चार मई से 18 मई तक दाखिल कर सकते हैं. दाखिल आपत्तियों का निष्पादन 22 मई तक कर दिया जायेगा. इसी तरह अगर कोई अपील वाद दायर हुआ है, तो उसका भी निष्पादन 11 मई से लेकर 29 मई के बीच कर दिया जायेगा. गौरतलब है कि प्रपत्र एक के प्रारूप का प्रकाशन पहले 27 अप्रैल को किया जाना था. लेकिन, फिर निर्वाचन आयुक्त बिहार पटना के निर्देश पर तिथि में बदलाव कर दिया गया. प्रपत्र एक के प्रारूप के प्रकाशन के बाद आपत्ति आमंत्रित करने की सूचना ग्राम पंचायत क्षेत्रों हाट बाजार में डुगडुगी बजा कर भी किया जायेगा. साथ ही स्थानीय समाचार पत्र, सोशल मीडियाा, लोकल टीवी चैनलों और प्रचार माध्यमों से भी कराया जायेगा. इन्सेट दावा-आपत्तियां प्राधिकृत पदाधिकारियों के समक्ष ही किये जायेंगे दाखिल भभुआ. पंचायत निर्वाचन 2026 को लेकर 2011 की जनसंख्या पर प्रकाशित प्रपत्र एक के प्रारूप को लेकर किसी भी तरह के दावा आपत्तियों या अपील वाद को दाखिल करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सक्षम पदाधिकारियों की सूची और दावा आपत्ति या अपील वाद दाखिल करने के लिए स्थल भी निर्धारित किया गया है. इसके अनुसार ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्राम कचहरी के पंच, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य पद पर दावा आपत्ति के सक्षम पदाधिकारी होंगे संबंधित बीडीओ और दाखिल करने का स्थल होगा बीडीओ का कार्यालय. इसी तरह उक्त सभी पदों पर अपील के लिए सक्षम पदाधिकारी होंगे संबंधित एसडीएम और अपील दायर करने का स्थला होगा एसडीएम का कार्यालय प्रकोष्ठ. जबकि, जिला पार्षद पद पर दावा आपत्ति दायर करने का सक्षम पदाधिकारी होंगे संबंधित एसडीएम और अपील दायर करने का स्थल होगा एसडीएम का कार्यालय प्रकोष्ठ. जबकि, जिला पार्षद पद पर अपील दायर करने के सक्षम पदाधिकारी होंगे जिलापदाधिकारी और दाखिल करने का स्थल होगा जिला पंचायती राज पदाधिकारी का कार्यालय प्रकोष्ठ. इन्सेट प्रपत्र एक के प्रारूप में पंचायत निर्वाचन के पदवार विवरण का ब्योरा प्रखंड वार्ड सदस्य/पंच मुखिया/सरपंच बीडीसी जिप सदस्य अधौरा 68 11 07 01 भगवानपुर 107 09 11 01 भभुआ 299 22 30 03 चैनपुर 211 16 21 02 चांद 163 12 16 02 रामपुर 112 09 11 01 दुर्गावती 167 13 17 02 मोहनिया 231 18 22 03 कुदरा 170 14 18 02 रामगढ़ 140 12 14 01 नुआंव 125 10 13 01 कुल पद 1793 146 180 19
पंचायत चुनाव में आरक्षण निर्धारण को लेकर प्रपत्र एक के प्रारूप का हुआ प्रकाशन
18 मई तक दाखिल किया जा सकता है आपत्ति और 22 मई तक होगा निष्पादन
