सहयोग शिविर में मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान

जन शिकायतों के निबटारे के लिए 19 मई को लगेगा ‘सहयोग शिविर’, एसडीएम ने दिये निर्देश

जन शिकायतों के निबटारे के लिए 19 मई को लगेगा ”सहयोग शिविर”, एसडीएम ने दिये निर्देश प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार को पंचायतों में होगा आयोजन, पारदर्शिता पर रहेगा जोर भभुआ सदर. अनुमंडल क्षेत्र के पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर मंगलवार को भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की गयी. यह बैठक भभुआ अनुमंडल के सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ आगामी “सहयोग शिविर” के सफल व प्रभावी आयोजन के संबंध में की गयी. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सहयोग शिविर के उद्देश्य, कार्यप्रणाली व इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये. उन्होंने बताया कि जन शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निवारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को पंचायतवार “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जायेगा. इसी क्रम में आगामी सहयोग शिविर 19 मई (तृतीय मंगलवार) को निर्धारित पंचायतों में आयोजित किया जायेगा. इसमें भभुआ प्रखंड की दुमदुम, भगवानपुर प्रखंड की पढ़ौती, रामपुर प्रखंड की बड़कागांव, चैनपुर प्रखंड की अमांव, चांद प्रखंड की गोड़ई व अधौरा प्रखंड की बड़वान कला पंचायत के संबंधित पंचायत सरकार भवन या पंचायत भवन में शिविर आयोजित होगा. शिविर को लेकर एसडीएम ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में समय रहते आवेदन प्राप्त करना प्रारंभ करें. प्राप्त आवेदनों का विधिवत पंजीकरण व विभागवार वर्गीकरण सुनिश्चित करते हुए संबंधित विभागों को अग्रसारित करें, ताकि उनका शीघ्र निष्पादन किया जा सके. बैठक में उप समाहर्ता सह डीसीएलआर भभुआ श्रेया कुमारी ने भी सहयोग शिविर के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने विशेष रूप से राजस्व व भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल देते हुए कहा कि आवेदन प्राप्ति के साथ-साथ उनकी गुणवत्तापूर्ण जांच व समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है. अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सहयोग शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने तक सीमित न रहकर, उनके प्रभावी निष्पादन पर विशेष बल देगा व सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करते हुए इसकी सूचना संबंधित आवेदकों को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. बैठक के दौरान पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु रियल-टाइम मॉनीटरिंग प्रणाली के उपयोग पर भी बल दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >