Bihar Elections 2025: SIR पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले- मतदाता सूची में जितने नाम रह जाएंगे, उतने ही…

Bihar Elections 2025: जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर सोमवार को कैमूर पहुंचे और मतदाता सूची से नाम कटने को लेकर भाजपा-जदयू पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गरीबों, वंचितों और प्रवासी मजदूरों से डरकर सरकार नाम हटा रही है. लेकिन जितने वोटर बचेंगे, वे बदलाव के लिए काफी होंगे.

Bihar Elections 2025: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को कैमूर पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जिनके नाम काटे जाएंगे और जितने बच जाएंगे, वही लोग भाजपा, जदयू और राजद को हटाने के लिए काफी हैं.

उन्होंने मीडिया से बातचीत में एसआईआर के मुद्दे पर कहा, “हम लोग पहले ही कह चुके हैं कि जिन लोगों का नाम काटा जा रहा है, वह कहीं न कहीं भाजपा और जदयू, जो सत्ताधारी दल हैं, उनको डर दिखा रहा है. इनको मालूम है कि समाज में जो गरीब और वंचित हैं, जो व्यवस्था से सताए गए हैं, जो प्रवासी मजदूर हैं, ऐसे लोग व्यवस्था से नाराज हैं. इसलिए सरकार डरी हुई है. उन्हें मालूम है कि अगर ये लोग वोट करेंगे तो हारेंगे, इसलिए इनका नाम काटा जा रहा है.”

सारे लोग वोट दे पाएंगे

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि हम लोगों का ऐसा मानना है कि अंत में चुनाव आते-आते करीब-करीब सारे लोग वोट दे पाएंगे, क्योंकि चुनाव आयोग को नागरिकता तय करने का अधिकार नहीं है. अंत में सभी लोग अपने आधार कार्ड पर अपना वोट कर पाएंगे.

उन्होंने कहा, “मान लीजिए गलती से कुछ नाम कट भी गए तो मैं आपको बता रहा हूं, जितने लोगों का नाम होगा, उतने ही लोग भाजपा, जदयू और राजद को हटाने के लिए काफी हैं. उसके लिए कोई चिंता की बात नहीं है, इनका जाना तय है.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बीजेपी और राजद के बीच नूरा-कुश्ती

प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव के दो वोटर कार्ड होने को लेकर कहा कि यह भाजपा और तेजस्वी यादव के बीच नूरा-कुश्ती है. इससे बिहार की जनता को कोई मतलब नहीं है. बिहार की जनता को इससे मतलब है कि प्रदेश में शिक्षा और रोजगार की स्थिति सुधरे. तेजस्वी यादव के पास एक कार्ड है या दो कार्ड, यह चुनाव आयोग और तेजस्वी यादव के बीच का मामला है, वह जांच करें.

इसे भी पढ़ें: विदेश में रहने वाले बिहारी भी अब कर सकेंगे मतदान, जानिए प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >