कैमूर में ईद-मिलादुन्नबी और रक्षा बंधन को लेकर पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर

ईद-मिलादुन्नबी और रक्षा-बंधन के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कैमूर पुलिस ने सोशल मीडिया और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई है।

Kaimur News : ईद-मिलादुन्नबी और रक्षा बंधन के पर्व को लेकर कैमूर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी है. 26 अगस्त को ईद-मिलादुन्नबी और 28 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जाना है. दोनों पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है. एसपी शिखर चौधरी ने एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं.

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस की सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रहेगी. भभुआ एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा कि आजकल इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए अफवाह या भड़काऊ बातें तेजी से फैलती हैं. ऐसे पोस्ट या वीडियो समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं. पुलिस ऐसे मामलों की निगरानी कर रही है और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

वैमनस्य फैलाने वालों को भेजा जायेगा जेल

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ या समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा. ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया अपनायी जायेगी.

सभी थानों में रहेगी क्विक रिस्पॉन्स टीम

त्योहारों के मद्देनजर जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है. ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटने के लिए सभी थानों में क्विक स्पेशल रिस्पॉन्स टीम तैनात रहेगी. किसी भी तरह की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेगी.

पुलिस गश्त के साथ शांति समिति की बैठक

पर्व के दौरान सामान्य पुलिस बल और अधिकारियों की टीम भी शहर सहित ग्रामीण इलाकों में लगातार गश्त करेगी. पुलिस ने शांति व्यवस्था में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रबुद्धजनों और जनप्रतिनिधियों को भी तैयारी में शामिल किया है. जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं. इसमें लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव भी लिये जा रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >