कैमूर: अगस्त माह में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित, क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिया कड़ा निर्देश

कैमूर पुलिस ने अगस्त माह में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी शिखर चौधरी ने सम्मानित किया. गांजा बरामदगी, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और शराब तस्करी रोकने जैसे सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान मिला. एसपी ने सूचना तंत्र मजबूत करने और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया.

Kaimur News: जिले के पुलिस सभागार में पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन किया गया. इस उच्चस्तरीय बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्ष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधिकारी शामिल हुए. बैठक में जिले भर में विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, शराब तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने और संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने को लेकर गहन समीक्षा की गई.

दुर्गावती पुलिस को भारी गांजा बरामदगी पर मिला सम्मान

अगस्त महीने में उत्कृष्ट और सराहनीय प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और जवानों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र, सु-सेवांक और नकद राशि देकर सम्मानित किया. दुर्गावती थाना पुलिस द्वारा 143.040 किलोग्राम गांजा बरामद करने के मामले में थानाध्यक्ष पु०नि० गिरिश कुमार, पु०अ०नि० संजय कुमार, पु०अ०नि० योगेन्द्र कुमार, परि०पु०अ०नि० अजीत कुमार, स०अ०नि० परशुराम सिंह और स०अ०नि० धनंजय कुमार को प्रशस्ति पत्र व सु-सेवांक दिया गया. वहीं सिपाही राज कुमार और धर्मेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र के साथ 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया.

24 घंटे में हत्या के आरोपी गिरफ्तार और हेरोइन बरामद

नुआंव थाना कांड संख्या 69/26 के तहत दर्ज हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पांचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम को विशेष सम्मान मिला. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 16.11 ग्राम हेरोइन भी जब्त की थी. सफलता हासिल करने वाले पु०अ०नि० शांतनु कुमार, पु०अ०नि० विनोद कुमार पासवान, स०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, स०अ०नि० वरुण कुमार, चालक/हवलदार ओमप्रकाश कुमार, रामकुमार तथा सिपाही देव कुमार, जितेन्द्र कुमार और विकास कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

डीआईयू टीम और चांद थानाध्यक्ष की सराहनीय कार्रवाई

आसूचना संकलन इकाई (DIU) कैमूर द्वारा सोनहन और मोहनियां थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी कर 13.613 किलोग्राम गांजा बरामद करने और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पु०अ०नि० रवि कुमार गुप्ता, पु०अ०नि० रौशन कुमार, परि०पु०अ०नि० सुमित कुमार सहित सात सिपाहियों को एक-एक सु-सेवांक दिया गया. वहीं चांद थाना पुलिस द्वारा 441.615 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब जब्त किए जाने पर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० हरिप्रसाद शर्मा को प्रशस्ति पत्र और सु-सेवांक मिला. इसके अलावा एससी/एसटी थाने में पांच से अधिक कांडों का निष्पादन करने पर थानाध्यक्ष अनिता दास और अपर थानाध्यक्ष लाल बाबू राम को भी सम्मानित किया गया.

सूचना तंत्र मजबूत कर अपराधियों पर नकेल कसें

क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सभी सम्मानित कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा, "अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पुलिस को 24 घंटे तत्पर रहना होगा. सभी थानाध्यक्ष अपने सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करें तथा अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें." एसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को पेंडिंग केसों को तय समय सीमा में निपटाने की सख्त हिदायत दी.

Also Read: कैमूर: बाइक के सामने अचानक दौड़ा कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी महिला; इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत पटेल

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >