दो शराब तस्करों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा, बाइक जब्त

शुक्रवार की सुबह रामगढ़-बड़ौरा पथ पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यूपी से बाइक से शराब की खेप लेकर आ रहे दो तस्करों को स्थानीय पुलिस ने 23.88 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

रामगढ़. शुक्रवार की सुबह रामगढ़-बड़ौरा पथ पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यूपी से बाइक से शराब की खेप लेकर आ रहे दो तस्करों को स्थानीय पुलिस ने 23.88 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपितों में उत्तर प्रदेश के सैयदराजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी निबुल कुमार पिता अकालू बिंद 22 वर्ष व दूसरा 19 वर्षीय आनंद कुमार पिता राम रतन मल्लाह ग्राम जमुरना को एक अपाचे बाइक सहित गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष हरि शर्मा ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर बड़ौरा पथ पर लगाये गये वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देख तस्कर रामगढ़ बाजार की तरफ भाग निकले. पुलिस ने पीछा किया, तो खुद को घिरता देख दोनों आरोपित बाजार के अंबेडकर चौक के पास अपनी बाइक पटक एक नुआंव की तरफ, तो दूसरा पूरब दिशा में जनप्रतिनिधियों के बने कार्यालय वाली सड़क पर भागने लगा, जिसे पुलिस के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. इधर, चौक पर पुलिस चोर के पकड़ा पकड़ी के खेल में कुछ देर के लिए राहगीरों के पैर स्वतः थम गये थे. कुल 23.88 लीटर शराब के साथ एक सफेद रंग की अपाचे बाइक बरामद की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >