कैमूर: मुंडेश्वरी म्यूजियम के पीछे से प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा, परिजनों को बुलाकर सौंपा

कैमूर जिले के प्रसिद्ध माता मुंडेश्वरी धाम परिसर के पास पुलिस ने दो प्रेमी युगलों को हिरासत में लिया. सुनसान इलाकों में बढ़ती आवाजाही के बाद हुई कार्रवाई. परिजनों को बुलाकर दोनों को सौंपा गया.

Kaimur News: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध माता मुंडेश्वरी धाम परिसर के पास से पुलिस ने शनिवार की शाम दो प्रेमी युगलों को हिरासत में लिया. थाने लाकर आवश्यक पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया. इस कार्रवाई के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

सुनसान और पहाड़ी इलाकों में बढ़ रही है युवाओं की आवाजाही

स्थानीय लोगों के अनुसार, इन दिनों मुंडेश्वरी धाम क्षेत्र स्थित म्यूजियम के पीछे, पवरा पहाड़ी के विभिन्न हिस्सों, ईको पार्क तथा पहाड़ी के अन्य सुनसान व रमणीक स्थानों पर प्रेमी युगलों के आने-जाने का सिलसिला काफी बढ़ गया है. यहां युवक-युवतियां घंटों समय बिताते देखे जाते हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

सुनसान इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों और युवाओं की बढ़ती मौजूदगी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अक्सर पुलिस को सूचना दी जाती है. इसी कड़ी में शनिवार को भी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने म्यूजियम के पीछे त्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्रेमी युगलों को पकड़ा और थाने ले आई.

थानाध्यक्ष व पुलिस टीम ने युवक-युवतियों की पहचान की पुष्टि करने के बाद उनके अभिभावकों को थाने बुलाया. इसके बाद दोनों पक्षों को उचित समझाइश देकर सुरक्षित परिजनों के हवाले सौंप दिया गया. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे स्थानों पर गश्ती और निगरानी आगे भी जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >