बहू से दुष्कर्म के आरोपित ससुर को पुलिस ने दबोचा

गूंगे-बहरे बेटे से शादी कराकर बहू पर डालता था बुरी नजर, विरोध पर दी जान मारने की धमकी

गूंगे-बहरे बेटे से शादी कराकर बहू पर डालता था बुरी नजर, विरोध पर दी जान मारने की धमकी पीड़िता ने डायल 112 पर दी सूचना, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को भेजा जेल चैनपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव में बहू के साथ दुष्कर्म व जान मारने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़िता द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की. वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पीड़ित महिला ने थाने में दिये आवेदन में बताया कि उसकी शादी लगभग चार-पांच वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. विवाह के बाद से ही उसका ससुर उस पर गलत नजर रखता था. महिला के अनुसार, विरोध करने पर आरोपित ससुर ने कहा कि उसने अपने बेटे की शादी उसके लिए करायी है, क्योंकि उसका बेटा गूंगा-बहरा है व उसके साथ उसका जीवन ठीक से नहीं बीतेगा. महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके ससुर ने जबर्दस्ती उसके साथ संबंध बनाये. महिला ने बताया कि घटना के बाद वह किसी तरह अपने मायके चली गयी व परिजनों को पूरी जानकारी दी. इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे समझा-बुझाकर वापस ससुराल ले गये. पीड़िता का आरोप है कि ससुराल लौटने के बाद उसके ससुर, सास व देवर ने मिलकर उसे जान मारने की साजिश रचनी शुरू कर दी. महिला ने बताया कि इस बात की जानकारी मिलने पर वह किसी तरह छिपकर घर से बाहर निकली व दूसरे लोगों की मदद से ”डायल 112” पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व महिला को सुरक्षित थाने लायी, जहां उसने लिखित आवेदन दिया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ससुर की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >