मोहनिया थाना क्षेत्र से पलामू जिले के सतबरवा थाना कांड संख्या 100/26 में वांछित पोक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमंग कुमार (20 वर्ष), पिता विजय कुमार उर्फ विजय चौहान, ग्राम ठेकही बलीरामपुर, थाना नोखा, जिला रोहतास के रूप में हुई है.
सतबरवा थाना में दर्ज है मामला
पुलिस के अनुसार, सतबरवा थाना में 20 जुलाई 2026 को कांड संख्या 100/26 दर्ज किया गया था. इस मामले में उमंग कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 75(1), 77 और 351(2) के साथ पोक्सो एक्ट की धारा 4/8 के तहत प्राथमिकी दर्ज है. मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी.
गुप्त सूचना पर डड़वा से गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया थाना क्षेत्र के डड़वा में कार्रवाई की गयी. इसी दौरान उमंग कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी.
इसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को पलामू पुलिस के हवाले कर दिया गया है. मामले में पलामू पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.
