कैमूर : मोहनिया के पटना मोड़ पर देर रात पलटा गिट्टी लदा हाइवा, सड़क पर बिखरी गिट्टी, टला बड़ा हादसा

कैमूर के मोहनिया में पटना मोड़ के समीप गिट्टी लदा हाइवा पलटने से सड़क पर जाम लग गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ के समीप देर रात गिट्टी लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद हाइवा में लदी गिट्टी सड़क पर फैल गयी, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया.

यूपी से कोचस जा रहा था हाइवा

बताया जाता है कि हाइवा यूपी की ओर से कोचस जा रहा था. इसी दौरान पटना मोड़ के समीप चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और हाइवा सड़क पर पलट गया. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

सड़क पर गिट्टी फैलने से आवागमन प्रभावित

सुबह हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. सड़क पर गिट्टी फैलने और वाहन के पलटने से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

सड़क किनारे ठेले लगने से रास्ता संकीर्ण होने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पटना मोड़ के समीप सड़क किनारे ठेले लगने से रास्ता संकीर्ण हो गया है. लोगों ने आशंका जतायी कि यदि दिन के समय इसी तरह का हादसा हुआ तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराने से आवागमन सुचारू हो सकेगा और हादसों की आशंका कम होगी.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

इधर, सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी रही.

ALSO READ : जहानाबाद : काको का एरोड्रम मैदान बदहाल, वाहन ट्रेनिंग सेंटर से खेल गतिविधियों पर संकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >