कैमूर में पाटीदारों के बीच आपसी विवाद, लाठी-डंडों से हमला, 80 वर्षीय बुजुर्ग हायर सेंटर रेफर, गांव में तनाव

भभुआ के अमाव गांव में पैतृक जमीन विवाद को लेकर पाटीदारों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें पिता और दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kaimur Land Dispute Clash : कैमूर जिले के कर्मचट थाना क्षेत्र के अमाव गांव में सोमवार सुबह पैतृक जमीन के विवाद को लेकर पाटीदारों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया. लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में 80 वर्षीय राम आशीष सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया.

Kaimur News : विरोध करने पर कर दिया हमला

घायल राम आशीष सिंह ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके हिस्से की जमीन पर जबरन मिट्टी भराई करा रहे थे. विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके दोनों पुत्र राकेश सिंह और अरुण सिंह भी मारपीट में घायल हो गए.

तीनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहले रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया. चिकित्सकों ने राम आशीष सिंह की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर कर्मचट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

पहले से चल रहा था जमीन विवाद

ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. पहले भी कई बार तनाव और कहासुनी की स्थिति बन चुकी थी, जो सोमवार को हिंसक झड़प में बदल गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kr patel

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >