डहरक मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार राजकीयकृत मध्य विद्यालय डहरक में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

बच्चों के सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों व शिक्षकों ने साझा की राय रामगढ़. शिक्षा विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार राजकीयकृत मध्य विद्यालय डहरक में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों की शिक्षा एवं विकास पर चर्चा की. संगोष्ठी का मुख्य विषय “हमारा बच्चा-हमारी जिम्मेदारी” रहा. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की शिक्षिका सुनीता कुमारी के नेतृत्व में बाल संसद व मीना मंच के बच्चों द्वारा पुष्प भेंट कर अभिभावकों के स्वागत से हुई. इसके बाद शिक्षक आशीष कुमार मौर्य ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए बैठक के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिदास शर्मा ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में नामांकित सभी बच्चों के शिक्षण, स्वास्थ्य व सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी विद्यालय की है, लेकिन बच्चों का अधिकांश समय घर पर व्यतीत होता है. ऐसे में अभिभावकों की भूमिका व जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है. उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की तथा कहा कि विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व सरकार की योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता व शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के कारण विद्यालय के बच्चे राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित हो रहे हैं, जिससे विद्यालय परिवार गौरवान्वित है. उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय को सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया. मौके पर शिक्षक रवींद्र नाथ सिंह, उर्मिला कुमारी, माया कुमारी, अजीत कुमार यादव सहित विद्यालय के अन्य कर्मी व रसोइया उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >