कैमूर पुलिस की कार्रवाई, हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नौ पुड़िया हीरोइन के साथ नंदलाल कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

Rohtas News : चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर पुलिस ने नौ पुड़िया हीरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुनई गांव निवासी बंगा बिंद के पुत्र नंदलाल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

स्पेशल बाइक पेट्रोलिंग के दौरान मिली थी सूचना

चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की स्पेशल बाइक पेट्रोलिंग टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि जगरिया गांव में एक व्यक्ति हीरोइन की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की.

भागने की कोशिश नाकाम, तलाशी में मिली 9 पुड़िया हीरोइन

पुलिस को देखते ही आरोपी नंदलाल कुमार भागने लगा, लेकिन पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से नौ पुड़िया हीरोइन बरामद की गई. बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया.

ड्रग नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हीरोइन कहां से लाई गई थी और इसके अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravishankar singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >