भभुआ में कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, हालत गंभीर

Kaimur News : भभुआ में नगर पर्षद के ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

Kaimur News : शनिवार को नगर पर्षद के कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर की चपेट में आने से वार्ड संख्या आठ में एक सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. बच्ची पढ़कर अपने घर लौट रही थी. घायल बच्ची की पहचान वार्ड संख्या आठ निवासी मुन्ना राईन की बेटी एलिजा के रूप में हुई है.

सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार, बच्ची को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है.

ईदगाह मस्जिद पोखरे के पास ट्रैक्टर छोड़कर भागे चालक व साथी

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े, तो ट्रैक्टर का चालक और उसके दो साथी ईदगाह मस्जिद पोखरे के समीप ट्रैक्टर खड़ा कर भाग निकले. इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी भभुआ थाने की पुलिस को दी.

पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त, जांच में जुटी

सूचना मिलने पर भभुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. पुलिस घटना के संबंध में अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

Also Read : वामन द्वादशी पर 23 सितंबर को निकलेगी भव्य रथयात्रा, जनसंपर्क अभियान तेज

पूर्व वार्ड पार्षद ने बताया, बच्ची की हालत गंभीर

हादसे के संबंध में पूर्व वार्ड पार्षद एवं समाजसेवी अमजद अली ने बताया कि नगर पर्षद का ट्रैक्टर छावनी मुहल्ला की ओर से जा रहा था. इसी दौरान चालक ने पढ़कर घर लौट रही मुन्ना राईन की सात वर्षीय बेटी को कुचल दिया. उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है.

Also Read : बक्सर में 4 अक्टूबर से शुरू होगा 20 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव, दिन में कृष्ण लीला और रात में रामलीला

लोगों ने चालक पर नशे में वाहन चलाने का लगाया आरोप

घटना के बाद मौके पर जुटे कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पर्षद के कूड़ा ढोने वाले ट्रैक्टर का चालक नशे में था. लोगों का यह भी आरोप है कि चालक गली की सड़क पर काफी तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read : ‘भोजपुरी में संवैधानिक अधिकार’ पर राष्ट्रीय विचार-संगोष्ठी, भाषा के संरक्षण और आठवीं अनुसूची में शामिल करने पर मंथन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >