सदर अस्पताल के बंदी वार्ड से फरार कैदी को मां ने किया पुलिस के हवाले

छह मार्च को शराब मामले में पकड़ाया बंदी इलाज के दौरान शौचालय का ग्रिल तोड़कर हुआ था फरार

= छह मार्च को शराब मामले में पकड़ाया बंदी इलाज के दौरान शौचालय का ग्रिल तोड़कर हुआ था फरार = मामले में एफआइआर दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में भभुआ सदर. कहा जाता है कि मां की ममता जितनी सरल होती है तो उतनी ही कठोर भी, तभी तो भभुआ सदर अस्पताल के बंदी वार्ड का ग्रिल तोड़कर फरार हुए एक बंदी को उसी की मां ने भागने के बाद पकड़कर पुलिस के हवाले कर मिसाल पेश किया है. सदर अस्पताल के बंदी वार्ड से फरार हुआ बंदी वैशाली जिला के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव निवासी राम जनक महतो का बेटा सोनू कुमार बताया जाता है. गौरतलब है कि शराब मामले में पकड़े गये और मंडलकारा भभुआ में बीमार होने के बाद बंदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल स्थित बंदी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां वह इलाजरत था. इसी बीच छह मार्च को बंदी बंदी वार्ड के शौचालय का ग्रिल तोड़कर भाग निकला. इस मामले में बंदी वार्ड की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा प्रभारी श्रीराम सिंह यादव ने भभुआ थाने में भागे बंदी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है, जिसमें सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि उनके साथ-साथ सदर अस्पताल के बंदी वार्ड में प्रतिनियुक्त सिपाही सुनील कुमार, राजकुमार राम और सिपाही नागेंद्र सिंह की ड्यूटी लगी थी. इस बीच छह मार्च को बंदी वार्ड में इलाजरत सोनू कुमार शौचालय का ग्रिल तोड़कर भाग निकला. गार्ड प्रभारी के दिये आवेदन पर थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज कर लिया था और भागे बंदी की तलाश के लिए एक टीम भी गठित कर दी गयी थी. = गांव पर पहुंची पुलिस, तो मां ने दिया बंदी को हाजिर कराने का आश्वासन इस बीच एफआइआर दर्ज होने के बाद जब पुलिस टीम मामले की जांच करते हुए फरार बंदी की तलाश में उसके गांव तेरसिया पहुंची, तो पता चला कि सदर अस्पताल भभुआ के बंदी वार्ड से भागने के बाद बंदी अपने गांव पहुचा था, लेकिन कुछ गांव वालों ने पुलिस द्वारा पकड़ लिये जाने का भय दिखाते हुए उसे भाग जाने को कहा गया, तो बंदी गांव से भी भाग निकला. इधर, जब भभुआ थाने की पुलिस फरार बंदी को तलाश करते हुए जब उसके गांव पहुंची, तो आरोपित अपने गांव में नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को बंदी की मां ने आश्वस्त किया कि अगर उसका बेटा पकड़ में आ जाता है तो ठीक है, वर्ना वह खुद बेटे को पुलिस के समक्ष हाजिर करेगी. इसके बाद बंदी की मां आठ मार्च को अपने साथ फरार हुए बेटे को लेकर सदर अस्पताल स्थित बंदी वार्ड पहुंची और सुरक्षा में तैनात जवानों को सौंप दिया था. सोमवार को हाजिर हुए बंदी का भभुआ थाने की पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी और फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >