जिले के सभी अंचलों में 10 हजार से अधिक प्रमाणपत्र के आवेदन लंबित

भी सीओ व राजस्व पदाधिकारी के एक साथ अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले जाने से जिले के सभी अंचलों में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र से संबंधित लगभग 10 हजार आवेदन प्रतिदिन लंबित हो रहे हैं

सीओ व आरओ के अनिश्चितकालीन हड़ताल से लोगों की परेशानी बढ़ी जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी बीडीओ ने नहीं संभाला सीओ का प्रभार मोहनिया सदर. बिहार राजस्व सेवा के सभी सीओ व राजस्व पदाधिकारी के एक साथ अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले जाने से जिले के सभी अंचलों में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र से संबंधित लगभग 10 हजार आवेदन प्रतिदिन लंबित हो रहे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अंचल का कार्य सुचारु रूप से हो और अंचल से जुड़े किसी भी कागजात को लेकर लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा सभी बीडीओ को सीओ का प्रभार लेने का निर्देश तो दिया गया. लेकिन, मंगलवार तक कई बीडीओ सीओ का प्रभार नहीं ले सके थे. इससे उक्त कागजातों से संबंधित आवेदकों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. बीडीओ द्वारा आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र पर अपना डिजिटल सिग्नेचर नहीं किया गया. वहीं, सोमवार की शाम उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा द्वारा कहा गया कि सामूहिक अवकाश पर गये संघ के अधिकारियों से मेरी वार्ता हो चुकी है और सभी सीओ ने अपने कार्य पर वापस लौटने का आश्वासन दिया है, लेकिन हकीकत तो यह है कि मंगलवार को कोई भी अंचलाधिकारी अपने कार्य पर वापस नहीं लौटे. बल्कि उनका कहना है कि लिखित आश्वासन मिलने पर ही कार्य पर लौटेंगे. सरकार के फैसले और राजस्व पदाधिकारियों के बीच उत्पन्न तनातनी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है. कुछ बीडीओ डोंगल नहीं होने का हवाला दे रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि अभी हमने सीओ का प्रभार ही नहीं लिया है. इसके चलते जिले के किसी भी अंचल में कोई कार्य नहीं हो रहा है और आम लोग परेशान है. अपने विभिन्न कार्यों को लेकर अंचल में लगने वाली लोगों की भीड़ अब देखने को नहीं मिल रही है. मंगलवार को भी आरटीपीएस काउंटर कक्ष से लेकर पूरे अंचल परिसर में सन्नाटा छाया रहा. वहीं, जिन लोगों को सभी सीओ के सामूहिक अवकाश पर चले जाने की जानकारी नहीं थी वे लोग भी अपने कार्यों को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचने के बाद भारी मन से वापस लौटते देखे गये. # बोले डीएम इस संबंध में पूछे जाने पर जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने कहा कि सभी सीओ के सामूहिक अवकाश पर जाने से अंचल का कोई कार्य प्रभावित नहीं हो, इसके लिए सोमवार को ही सभी बीडीओ को सीओ का प्रभार लेने का निर्देश दे दिया गया है. फिलहाल बीडीओ का डोंगल बनने में एक-दो दिन का समय लग सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >