Kaimur Sanitation Worker Death : भभुआ रोड रेलवे स्टेमोहनिया में ट्रेन की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत, परिजनों ने मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर किया धरनाशन के समीप डीएफसीसीआईएल डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से नगर पंचायत के एक सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और सहकर्मियों में शोक के साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है.
मृतक की पहचान 35 वर्षीय शंभू डोम, पिता किशोर डोम, मूल निवासी गांव मोरथ (थाना कुढ़नी) के रूप में हुई है. वह पिछले करीब 10 वर्षों से मोहनिया में रहकर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे.
Kaimur News : स्टेशन के पास हुआ हादसा
जीआरपी के अनुसार, बुधवार देर शाम भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से लगभग 100 मीटर आगे डीएफसी डाउन लाइन पर पोल संख्या 69/20-22 के पास किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक अपने पीछे पत्नी लाली देवी, तीन पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
पत्नी लाली देवी ने विलाप करते हुए कहा कि अब परिवार का सहारा छिन गया है और बच्चों के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है. वहीं, मृतक के पुत्र ने बताया कि पूरा परिवार पिता की आय पर निर्भर था, जिससे अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.
Mohania Train Accident : मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर धरना
गुरुवार को परिजन शव को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और मृतक की पत्नी व पुत्र को नौकरी तथा उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए.
नगर पंचायत के अन्य सफाईकर्मी भी परिजनों के समर्थन में मौके पर पहुंचे और प्रशासन से मृतक के आश्रितों को नौकरी व आर्थिक सहायता देने की मांग की.
इस घटना ने एक बार फिर श्रमिक वर्ग की असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के अभाव को उजागर कर दिया है.
Also Read : कैमूर में जहरीले सांप के काटने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत, खेलते-खेलते थम गई मासूम की सांसें
