कुड़ासन में बदमाशों ने युवक से की मारपीट, केस दर्ज

थानाक्षेत्र के कुड़ासन गांव में एक युवक को गाली गलौज का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया.

भभुआ सदर. थानाक्षेत्र के कुड़ासन गांव में एक युवक को गाली गलौज का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया. घायल हुआ युवक कुड़ासन गांव निवासी संजय सिंह के बेटे सूरज सिंह बताया जाता है. इस मामले में कुड़ासन गांव निवासी विनायक तिवारी के बेटे विनीत तिवारी, स्व टेंगरी पटेल के बेटे प्रियांशु पटेल व सत्येंद्र सिंह के बेटे छोटू पटेल के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज करायी है. युवक ने बताया कि वह बुधवार छह तारीख को 12 बजे दिन में वह गांव स्थित महावीर तालाब पर मौजूद था. इसी दौरान आरोपित आये और ताली बजाते हुए अचानक उसके साथ गाली गलौज करने लगे. जब उसने गाली देने का विरोध किया, तो आरोपित उसके साथ मारपीट करने लगे. इस बीच विनीत तिवारी ने अपने कमर से अवैध कट्टा निकाला और उसके कनपटी पर सटा दिया. उसके बाद आरोपित उसे वहां दिखायी देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे. इस मामले में पीड़ित युवक ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने आवेदन पर एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >