नाबालिग से पांच वर्षों तक यौनशोषण, अब वीडियो वायरल करने की धमकी, केस दर्ज

चकबंदी रोड निवासी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, डरा-धमकाकर की दरिंदगी

चकबंदी रोड निवासी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, डरा-धमकाकर की दरिंदगी मां का मंगलसूत्र व 50 हजार रुपये लेकर हुआ फरार, पुलिस ने शुरू की आरोपित की तलाश. भभुआ सदर. भभुआ शहर के एक मुहल्ले में मां के साथ अकेली रह रही एक नाबालिग से बदमाश युवक ने जबरन यौनशोषण किया और अब वीडियो वायरल करने का धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित नाबालिग किशोरी ने आरोपित बदमाश वार्ड 10, चकबंदी रोड निवासी निजामु राइन के 22 वर्षीय बेटे रुस्तम राइन के खिलाफ पांच साल से डरा-धमकाकर जबरन यौन शोषण करने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने सहित 50 हजार नकद और मां के डेढ़ लाख का मंगलसूत्र लेकर भागने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि वह भभुआ में अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई करती है. पिछले पांच वर्षों से आरोपित उसे डरा धमकाकर यौनशोषण करता आ रहा है. वह अक्सर मां के घर से काम पर जाने के बाद जबरन घुस जाता था और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसका यौन शोषण करता था. इस बीच रुस्तम राइन ने उससे 50 हजार नकद रुपये के साथ डेढ़ लाख रुपये कीमत की उसकी मां का मंगलसूत्र भी ले लिया. जब इसकी जानकारी उसकी मां को हुई, तो आरोपित ने तीन तारीख को उसके मां के मोबाइल नंबर पर धमकी दी कि अगर वह उसके खिलाफ केस करेगी, तो उसके बेटी का वीडियो वायरल कर देगा. इस मामले की जानकारी होने पर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >