अनियंत्रित कार के धक्के से अधेड़ घायल, रेफर

KAIMUR NEWS.कुदरा थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में बुधवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान हरदासपुर निवासी बहादुर पासवान के रूप में की गयी है.

प्रतिनिधि, भभुआ सदर कुदरा थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में बुधवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान हरदासपुर निवासी बहादुर पासवान के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, बहादुर पासवान सुबह अपने घर के पास बने चबूतरे पर बैठे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार एक मारुति कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायल को उठाकर कुदरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया.चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. एंबुलेंस की सहायता से बहादुर पासवान को सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक्स-रे जांच में उनके पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >