कैमूर में सावन में सजी छात्राओं की हथेलियां, विद्यालयों में मेहंदी प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता

सावन के अवसर पर करमा व हरनाटांड़ विद्यालय में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। विजेताओं को किया गया सम्मानित।

Kaimur News : सावन माह के पावन अवसर पर सदर प्रखंड की महुवारी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमा एवं न्यू प्राथमिक विद्यालय हरनाटांड़ के संयुक्त तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विद्यालय की अंतिम घंटी के दौरान हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. छात्राओं की आकर्षक मेहंदी डिजाइन ने निर्णायकों का ध्यान खींचा.

निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी मेहंदी

विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्राओं को निःशुल्क मेहंदी उपलब्ध करायी गयी. सावन की परंपरा और सांस्कृतिक महत्व से जुड़ी इस प्रतियोगिता के कारण विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा. छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर अलग-अलग डिजाइन बनाकर सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

तीन श्रेणियों में हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया. वर्ग चार की श्रेणी में कुमारी आंचल राज ने आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. सोना कुमारी ने द्वितीय और अंजली कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया. वहीं वर्ग पांच में शिवानी कुमारी प्रथम, शांति कुमारी द्वितीय और काजल कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.

प्रिंसी और सुनैना संयुक्त रूप से प्रथम

वर्ग छह से आठ की श्रेणी में प्रतियोगिता काफी रोचक रही. इस श्रेणी में वर्ग आठ की प्रिंसी कुमारी और वर्ग सात की सुनैना कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया. वर्ग आठ की प्रिया कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं. वहीं जागृति कुमारी, राधिका कुमारी और खुशी कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया.

शिक्षकों ने छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रधानाध्यापक डॉ. शिवमुनि पासवान, प्रधान शिक्षक धीरज कुमार, शिक्षक राम अवध सिंह, अनिल कुमार, रमेश कुशवाहा सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा. महिला शिक्षिकाओं शशिरेखा कुमारी एवं वंदना वंशदेव यादव ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया.

रचनात्मक गतिविधियों से बढ़ता है आत्मविश्वास

प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय परिवार ने विजेता सहित सभी प्रतिभागी छात्राओं की सराहना की. शिक्षकों ने कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का विकास होता है. साथ ही विद्यार्थियों का भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ाव भी मजबूत होता है. छात्राओं को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >