नयी योजनाएं चालू करने को लेकर हुई बैठक

नये वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से नयी योजनाएं चालू करने को लेकर बैठक की गयी.

अधौरा. प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में प्रखंड के सभी रोजगार सेवकों, पीटीए व कनिया अभियंता सहित अन्य कर्मियों के साथ प्रोग्राम पदाधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत नये वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से नयी योजनाएं चालू करने को लेकर बैठक की गयी. बैठक का मुख्य उद्देश्य जी राम जी द्वारा आगे किस तरह कार्य किया जायेगा, उसके बारे में विस्तृत जानकारी देना रहा. प्रोग्राम अधिकारी ने बताया सभी रोजगार सेवक अपने अपने पंचायत क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करें. साथ ही बताया गया कि अब से नयी योजनाओं में भारत सरकार व बिहार सरकार का योगदान 60:40 के अनुपात में रहेगा. इस अवसर रोजगार सेवक विशाल कुमार, राकेश कुमार पीटीए, अशोक कुमार कनीय अभियंता सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >