Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई 23 वर्षीय विवाहिता के रात में अचानक गायब होने का मामला सामने आया है. काफी खोजबीन के बाद भी विवाहिता का पता नहीं चलने पर उसके भाई ने चैनपुर थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर उसकी बहन को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है.
अप्रैल में हुई थी शादी, तीन सितंबर को मायके लाया था भाई
थाने में दिये आवेदन के अनुसार, विवाहिता के भाई ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बहन की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के एक गांव में इसी वर्ष 21 अप्रैल को हुई थी. बीते तीन सितंबर को वह अपनी बहन को ससुराल से विदा कराकर मायके लेकर आया था. उसी रात विवाहिता अचानक घर से गायब हो गयी.
Also Read : गोलंबर पार्क की रामायणकालीन पेंटिंग पर विवाद, बिना अनुमति कराये काम को लेकर उठे सवाल
सुबह घर में नहीं मिली तो शुरू हुई खोजबीन
सुबह जब विवाहिता घर में दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि गांव का एक युवक कथित रूप से विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.
Also Read : राजपुर में 107.6 लीटर देशी शराब बरामद, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा तस्कर
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
मामले को लेकर विवाहिता के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस विवाहिता की तलाश के साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है.
Also Read : बक्सर के 19 पंचायतों में इबी गणना का काम पूरा, अब परिसीमन से बदलेंगे पंचायतों के समीकरण
