रामपुर. करमचट थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात थीलोई-दुबौली पथ पर अपराधियों ने हथियार के बल पर अपनी भाभी को लाने जा रहे एक युवक से पिकअप व मोबाइल लूट लिया गया. उक्त युवक रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलारी गांव से कैमूर के कुकुड़ा अपनी भाभी को लाने के लिए जा रहा था. इसी दौरान थीलोई-दुबौली पथ पर स्काॅर्पियो सवार चार अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है. लूट की घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति नजदीक के गांव में पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना के बाबत बतलाया है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे मामले की जांच में जुट गयी है. लूट का शिकार व्यक्ति रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र के तेलारी गांव निवासी राधेश्याम राम के 26 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार है. पीड़ित अभिमन्यु द्वारा शुक्रवार को थाना में दिये अपने आवेदन में बताया है कि गुरुवार की रात लगभग नौ बजे अपनी भाभी को कुकूडां गांव लाने के लिए घर से निकला. तेलारी से कुकुड़ा थिलोई-दुबौली नहर के रास्ते जा रहा था, तभी लगभग 10 बजे थिलोई गांव से उत्तर लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर एक स्काॅर्पियो गाड़ी सड़क के बीच में खड़ी थी. हॉर्न देने पर भी नहीं हटी. उस गाड़ी से एक व्यक्ति उतर कर आया और गेट खोल कर हमको जबरन हथियार के बल पर गाड़ी से उतार दिया और मेरी गाड़ी को स्टार्ट कर पिकअप लेकर भाग गया. रात में आगे खड़ी स्काॅर्पियो में और लोग भी होंगे. हमें कुछ समझ में नही आया क्या करें, तब दुबौली गांव में जाकर गांव के लोगों को बताया. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दुबौली गांव के ग्रामीण की सूचना मिलते ही तत्काल वरीय पदाधिकारी को सूचित कर घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित को बुलाकर सारी जानकारी लेते हुए जांच पड़ताल की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. शुक्रवार को पीड़ित को पहचान के लिए लेकर सड़क के किनारे गांव के घरों पर लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज जांच की जा रही है. इस संबंध में बताया कि पीड़ित द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक कार्रवाई चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
