स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आशा दिये गये निर्देश

भगवानपुर सीएचसी में आशा दिवस पर हुई बैठक, टीकाकरण व परिवार नियोजन पर जोर

भगवानपुर सीएचसी में आशा दिवस पर हुई बैठक, टीकाकरण व परिवार नियोजन पर जोर . भगवानपुर. मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबू शिव गोविंद प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार की अध्यक्षता में आशा दिवस की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में आशा कार्यक्रम के तहत संचालित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गयी. इनमें मुख्य रूप से संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, फाइलेरिया उन्मूलन, एनीमिया मुक्त भारत, ऑनलाइन रिपोर्टिंग व कुष्ठ उन्मूलन जैसे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गयी. बैठक के दौरान सभी आशा को निर्देशित किया गया कि वे समुदाय स्तर पर नियमित गृह भेंट करें व लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुझाव दें. टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसटीएस ने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने व संदिग्ध मरीजों की अस्पताल में जांच करवाने की बात कही. साथ ही, किशोरियों में गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए सरकार द्वारा संचालित एचपीवी टीका का व्यापक प्रचार-प्रसार करने व पात्र लाभार्थियों को टीका दिलवाने के लिए कहा गया. सभी आशा फेसिलिटेटर को क्षेत्र में नियमित मॉनीटरिंग व आशा का सहयोग करने के निर्देश दिये गये. गृह भेंट के दौरान नवजात शिशु व धात्री माता को स्वच्छता, पोषण, टीकाकरण व परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी देने के लिए कहा गया. इसके अलावा, एनीमिया ग्रस्त लाभार्थियों को आयरन की गोली देने व उनके स्वास्थ्य सुधार का नियमित अनुश्रवण करने पर भी जोर दिया गया. मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक तारकेश्वर उपाध्याय, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक शिवानंद पांडेय, काउंसलर रवि कुमार, दीपेश कुमार, पीरामल स्वास्थ्य की फेलो पारुल नवचेतना, तबरेज अंसारी व अन्य आशा फेसिलिटेटर मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >