कैमूर में बिजली का करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में मचा कोहराम

Kaimur News : कैमूर के चाँद थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से 45 वर्षीय सुरेंद्र यादव की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस जांच में जुटी है.

Kaimur News : चांद थाना क्षेत्र के खर्राटी खुर्द गांव में बुधवार की देर शाम बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान खर्राटी खुर्द निवासी सुरेंद्र यादव (45 वर्ष), पिता जुमलि यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बिजली के संपर्क में आने से हुआ हादसा

बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम सुरेंद्र यादव बिजली के संपर्क में आ गये, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया. करंट लगने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गयी. परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग सुरेंद्र यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर चांद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.

Also Read : हिसुआ में शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम बोले- माहौल बिगाड़ने की हर कोशिश होगी नाकाम

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सुरेंद्र यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना से आसपास के ग्रामीण भी काफी दुखी हैं.

Also Read : नवादा के फतेहपुर मोड़ पर सार्वजनिक शौचालय नहीं, यात्रियों और दुकानदारों को परेशानी

आवश्यक कार्रवाई में जुटी पुलिस

इस संबंध में चांद थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र यादव की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है. पुलिस मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

Also Read : नवादा में दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, हर प्रखंड में जन औषधि केंद्र खोलने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बिरजू प्रसाद

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >