सोनांव गांव में ठनका गिरने से युवक की मौत

बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनांव गांव के दक्षिण इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय पुनाव गांव के बधार में रविवार को भैंस चराने के दौरान ठनका गिरने से एक 16 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.

रामपुर. बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनांव गांव के दक्षिण इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय पुनाव गांव के बधार में रविवार को भैंस चराने के दौरान ठनका गिरने से एक 16 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान मनोज कुमार सिंह के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर बेलांव थाने की पुलिस पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भभुआ भेजा गया. इधर, युवक की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया एवं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया आशीष भैंस चराने के लिए गया था, तभी दोपहर में बारिश शुरू हो गयी. बारिश में भीगने से बचने के लिए वह बरगद के पेड़ के पास चला गया, तभी ठनका गिरने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया. स्थानीय मुखिया दीपक कुमार, उप मुखिया अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह, बीडीसी जहांगीर अंसारी व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझा बेलांव थाने को इसकी सूचना दी गयी. मृतक पांच बहन एक भाई बताये जाते है. थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया ठनका गिरने से युवक की मौत हो गयी है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >