पुसौली बाजार में चार दुकानों का तोड़ा ताला, महंगी मिठाई ले भागे चोर

सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों ने देखा टूटा ताला, पुलिस जांच में जुटी

सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों ने देखा टूटा ताला, पुलिस जांच में जुटी पुसौली. कुदरा थाना क्षेत्र के एनएच 19 के किनारे स्थित पुसौली बाजार में शनिवार की रात कृष्णा सिंह के कटरा में स्थित दुकानों में चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया. इस घटना से बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है. ऐसे में एक मिठाई दुकान से कीमती मिठाई केवल लेकर चोर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि दुकानों का ताला टूटा हुआ है और टूटा हुआ ताला पास में ही फेंका हुआ पड़ा है. चोरों ने एक मिठाई की दुकान, एक 99 मॉल समेत कुल चार दुकानों का ताला तोड़ा गया था. हालांकि तीन दुकानों से किसी प्रकार के सामान की चोरी नहीं हुई, लेकिन एक मिठाई की दुकान से कुछ महंगी मिठाइयों की चोरी कर ली गयी है. घटना की सूचना दुकानदारों और स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत कुदरा थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच की गयी. दुकानदारों का कहना है कि बाजार में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगायी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >