मुगलसराय से पटना ले जायी जा रही थी चार लाख की अंग्रेजी शराब सफेद रंग की कार से 557 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद दुर्गावती. मंगलवार को स्थानीय पुलिस क्षेत्र के बहेरा रेलवे क्राॅसिंग के पास से गुजर रही एक कार से शराब के साथ चालक को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे दुर्गावती-ककरैत घाट पथ पर क्षेत्र के बहेरा रेलवे लाइन के पास से गुजर रही एक उजले रंग की कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 07एक्यू 3892 है, को पुलिस ने रोक कर तलाशी लेनी शुरू कर दी. तलाशी के दौरान कार में शराब पायी गयी. इसके बाद पुलिस चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में कर थाने ले आयी. जब शराब का मिलान किया गया, तो छोटी-बड़ी बोतलों में बंद अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा 557.85 लीटर आंकी गयी. शराब के साथ पकड़ा गया अभियुक्त पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र के दाऊदपुर बगीचा गांव निवासी अजय राय का पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है. उसने प्रथम दृष्टया मुगलसराय से शराब लोड कर पटना की तरफ ले जाने की बात बतायी है. पकड़ी गयी शराब की कीमत चार लाख रुपये आंकी जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यूपी की तरफ से एक कार द्वारा लायी जा रही विभिन्न तरह की अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है.
बहेरा रेलवे क्राॅसिंग के पास शराब लदी कार जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार
मंगलवार को स्थानीय पुलिस क्षेत्र के बहेरा रेलवे क्राॅसिंग के पास से गुजर रही एक कार से शराब के साथ चालक को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है
