केंद्रीय विद्यालय के लिए सर्किट हाउस के पास कृषि विभाग की जमीन हुई चिह्नित

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि. एनओसी के लिए कृषि विभाग को जिला प्रशासन ने भेजा पत्र

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि. एनओसी के लिए कृषि विभाग को जिला प्रशासन ने भेजा पत्र मुख्य सचिव के निर्देश के बाद प्रशासन ने तेज की कार्रवाई, पांच एकड़ जमीन चिह्नित जमीन हस्तांतरण व अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शुरू भभुआ कार्यालय. जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है. मुख्य सचिव व शिक्षा विभाग ने डीएम को पत्र लिखकर केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जमीन चिह्नित कर भेजने का आदेश दिया गया था. उक्त आदेश पर डीएम द्वारा भभुआ में सर्किट हाउस की बगल में स्थित कृषि विभाग की पांच एकड़ जमीन को चिह्नित कर केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है. उस प्रस्ताव को शिक्षा विभाग ने केंद्रीय विद्यालय के लिए उपयुक्त मानते हुए जमीन को हस्तानांतरित करने की दिशा में कार्रवाई भी शुरू कर दी है. और इसके लिए कृषि विभाग के सचिव को पत्र लिखकर अनापत्ति प्रमाणपत्र भी देने का आग्रह किया गया है. डीएम द्वारा कृषि विभाग के सचिव को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि भभुआ सर्किट हाउस की बगल में स्थित कृषि विभाग की जमीन को केंद्रीय विद्यालय के लिए चिह्नित किया गया है. राजस्व व भूमि सुधार विभाग के पात्र व शिक्षा विभाग के पत्र के आलोक में उक्त जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना है. केंद्रीय विद्यालय जिले में खोलने के लिए जमीन को लेकर बीते 17 अप्रैल को मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की गयी थी. उसमें उन्होंने केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में अब तक क्या कार्रवाई की गयी है, उसका प्रगति जाना था. उसमें आदेश दिया गया था कि जो जमीन चिह्नित की गयी है, उसका हस्तानांतरण व अनापत्ति प्रमाण पत्र तत्काल प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाये. मुख्य सचिव के आदेश के बाद डीएम द्वारा कृषि विभाग के सचिव को पत्र लिखकर अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की अनुमति मांगी गयी है, ताकि केंद्रीय विद्यालय बनाने व संचालन की दिशा में आगे की कार्रवाई की जा सके. = भवन बनने तक रतवार मॉडल स्कूल में चलेगा केंद्रीय विद्यालय जब तक केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन चिह्नित करने, स्थानांतरित करने और उसे पर भवन निर्माण करने की प्रक्रिया चलती है और जब तक भवन का निर्माण नहीं कर लिया जाता है, तब तक केंद्रीय विद्यालय के लिए रतवार में स्थित मॉडल स्कूल में केंद्रीय विद्यालय चलाने का प्रस्ताव है. इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी की तरफ से उक्त भवन में केंद्रीय विद्यालय चलाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है. केंद्रीय विद्यालय के लिए उक्त मॉडल स्कूल के भवन की मरम्मत का कार्य भी शुरू करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दिया गया है. = क्या कहते हैं जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया एक तरफ केंद्रीय विद्यालय का स्थायी भवन के लिए जगह चिह्नित कर ली गयी है और उसके हस्तानांतरण और उसे पर भवन निर्माण की दिशा में प्रक्रिया चल रही है. दूसरी तरफ जब तक केंद्रीय विद्यालय का अपना भवन नहीं तैयार हो जाता है, तब तक रतवार में खाली पड़े मॉडल स्कूल के भवन में केंद्रीय विद्यालय चलाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >