भभुआ सदर. मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण बिहार सरकार के खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से राज्य स्तर पर खेल प्रतिभा को निखारने के लिए एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के तहत कैमूर के उभरते हुए फुटबॉल अंडर 14 बालक वर्ग के खिलाड़ी वामिक तौकीर खान का चयन किया गया है. मीडिया प्रभारी डॉ तुलसी प्रसाद ने बताया कि वामिक खां पिता मरहूम तौकीर खां गांव उजारी सिकठी का रहनेवाला है और उसका चयन फुटबॉल एकलव्य सेंटर नरकटियागंज पूर्वी चंपारण में किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य जमीन स्तर से अंडर 12, 14 वर्ष की आयु के प्रतिभा शाली खिलाड़ियों की पहचान और उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक प्रशिक्षण पौष्टिक आहार तथा आवासीय सुविधा देकर राष्ट्रीय स्तर का चैंपियन तैयार करना है. चयन होने पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार, एथलेटिक्स जिला संयोजक दिलीप कुमार पटेल, फुटबॉल के वरीय खिलाड़ी सह संयोजक शौकत अली गद्दी, जिला फुटबॉल कोच अशरफ अली, शारीरिक शिक्षक कमलेश कुमार, उदय शंकर राय, रणजीत कुमार, पप्पू कुमार, इम्तियाज अली, संजय कुमार सहित सैकड़ों फुटबॉल खेल प्रेमी ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी है.
कैमूर के वामिक खान का हुआ एकलव्य फुटबॉल सेंटर में चयन

कैमूर के वामिक खान का हुआ एकलव्य फुटबॉल सेंटर में चयन
Copied link
एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के तहत कैमूर के उभरते हुए फुटबॉल अंडर 14 बालक वर्ग के खिलाड़ी वामिक तौकीर खान का चयन किया गया है