कैमूर का शोले पार्ट-2: प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की, SDM-SDPO के आश्वासन पर घंटों बाद उतरी

फिल्म 'शोले' में पानी की टंकी पर चढ़े वीरू का सीन तो आपको याद ही होगा. कुछ ऐसा ही हाइ वोल्टेज ड्रामा रविवार की शाम कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में देखने को मिला.

कैमूर. फिल्म ”शोले” में पानी की टंकी पर चढ़े वीरू का सीन तो आपको याद ही होगा. कुछ ऐसा ही हाइ वोल्टेज ड्रामा रविवार की शाम कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में देखने को मिला. यहां आदर्श नुआंव गांव के समीप एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गयी. इस अजीबोगरीब और फिल्मी घटना को देखने के लिए टावर के नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

पुलिस के छूटे पसीने, लोग बनाते रहे वीडियो

लड़की के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने लाउडस्पीकर और इशारों से लड़की को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन प्यार में पागल लड़की किसी की सुनने को तैयार नहीं थी. उसकी एक ही रट थी कि उसे लड़के के घर ले जाया जाए और उसकी शादी कराई जाए. घंटों तक यह ड्रामा चलता रहा और पुलिस के पसीने छूटते रहे. वहीं, नीचे खड़ी भीड़ मदद करने के बजाय अपने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बनाने में व्यस्त रही.

SDM और SDPO के आश्वासन पर उतरी नीचे

स्थिति को बिगड़ता देख मामले की जानकारी जिले के आला अधिकारियों को दी गई. इसके बाद कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल से एसडीएम और एसडीपीओ दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने लड़की से बात की और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और उसे लड़के के घर ले जाया जाएगा. प्रशासन के इस ठोस आश्वासन के बाद ही लड़की शांत हुई और सुरक्षित मोबाइल टावर से नीचे उतरी. बताया जा रहा है कि लड़की इसी नुआंव गांव की रहने वाली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >