कैमूर में सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी से महिला की मौत, दर्जनभर घायल

kaimur Road Accident: कैमूर में धरती माता धाम से लौटते समय दर्दनाक हादसा हुआ. वनसत्ती देवी घाटी में अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप. घटना में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस और प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा.

kaimur Road Accident: (रंजीत पटेल) कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. घाटना उस समय की है जब धरती माता धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन वनसत्ती देवी घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. जबकि करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

महिला की मौत, कई घायल

हादसे में घायल माहिला की पहचान फूला देवी की रूप में हुई जो सिरसी गांव की निवासी थी. घटना के बाद महिला को चैनपुर थाना क्षेत्र के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं अन्य घायलों का इलाज भगवानपुर सामुदायिक अस्पताल और सदर अस्पताल भभुआ में चल रहा है.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सिरसी गांव से करीब 25 श्रद्धालु एक पिकअप वाहन पर सवार होकर अधौरा पहाड़ी स्थित धरती माता धाम दर्शन के लिए गए थे. पूजा-अर्चना के बाद लौटते समय वनसत्ती देवी घाटी के पास सामने से आ रहे एक अन्य पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा. इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

राहत-बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस, एंबुलेंस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. सभी ने मिलकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई.

कई घायलों की हालत गंभीर

सीएचसी भगवानपुर के चिकित्सकों के अनुसार सात महिला श्रद्धालुओं का प्राथमिक इलाज किया गया. इनमें अंजली यादव, कलावती देवी और कपूरा देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. प्राथमिक जांच में चालक की लापरवाही और वाहन पर अधिक सवारियां होने की आशंका जताई जा रही है.

घाटी मार्ग पर बढ़ा खतरा

वनसत्ती देवी घाटी का रास्ता पहले से ही संकरा और जोखिम भरा माना जाता है. ऐसे में तेज गति और लापरवाही इस तरह की दुर्घटनाओं को और बढ़ा देती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग के खतरों को उजागर करता है. प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Also Read: बक्सर में अग्नि सुरक्षा पर सख्ती, सदर अस्पताल समेत कई अस्पतालों को नोटिस जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >