कैमूर : रामगढ़ में शराबबंदी अभियान के कार्रवाई, मोहनपुर मोड़ से तीन लोग देसी शराब के साथ गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने मोहनपुर मोड़ के पास छापेमारी कर 8 पीस देसी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।

शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामगढ़ पुलिस ने मोहनपुर मोड़ के पास छापेमारी कर तीन लोगों को 8 पीस (प्रत्येक 200 एमएल) देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तीनों आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नीतीश कुमार यादव (पिता. दयाशंकर सिंह), प्रवीण यादव (पिता. मनोहर यादव) और सुनील यादव (पिता. रामनंदन यादव) के रूप में हुई है. तीनों उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र स्थित फुल्ली शाहपुर गांव के निवासी बताए गए हैं.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

पुलिस तीनों आरोपितों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर लगातार अभियान जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay jaiswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >