कैमूर में भारी मशीनरी के लिए बदलेगा एनएच-19 का रास्ता, हटेंगे फुट ओवरब्रिज

ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही भारी मशीनरी के लिए NH-19 पर बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। रास्ते की बाधाओं को दूर करने के लिए फुट ओवरब्रिज हटाए जा रहे हैं।

प्रतिनिधि, मोहनिया. ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही चीनी प्लांट की भारी मशीनरी लदी करीब 308 पहियों वाली ओवरहाइट गाड़ी को कैमूर से पार कराने के लिए एनएच-19 पर कई स्थानों पर बदलाव किया जा रहा है. मशीनरी की अधिक ऊंचाई को देखते हुए कुदरा के चिलबिली और पुसौली बाजार से लेकर मोहनिया तक रास्ते में आने वाली संरचनाओं को हटाने और रास्ता तैयार करने का काम चल रहा है.

चिलबिली आरओबी के पास बनाया जा रहा रास्ता

भारी मशीनरी लदे वाहन को चिलबिली आरओबी के समीप से पार कराने के लिए सड़क के आसपास आवश्यक बदलाव कर रास्ता तैयार किया जा रहा है. वाहन की ऊंचाई को देखते हुए संबंधित एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि रास्ते में कोई बाधा न आये.

पुसौली बाजार में भी की जा रही तैयारी

चिलबिली के बाद पुसौली बाजार स्थित आरओबी के समीप भी भारी वाहन को सुरक्षित तरीके से निकालने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. यहां भी वाहन के आकार और ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए सड़क एवं आसपास की संरचनाओं में बदलाव किया जा रहा है.

मोहनिया स्टेशन मोड़ पर फुट ओवरब्रिज हटाने की कवायद

मोहनिया में स्टेशन मोड़ के समीप स्थित फुट ओवरब्रिज को हटाने की कवायद चल रही है. भारी मशीनरी लदे वाहन की अधिक ऊंचाई के कारण यह संरचना रास्ते में बाधा बन रही है. वाहन को सुरक्षित तरीके से पार कराने के लिए फुट ओवरब्रिज हटाने की तैयारी की जा रही है.

ऊंची संरचनाएं बनीं चुनौती

भारी मशीनरी के आकार और ऊंचाई को देखते हुए रास्ते में आने वाली ऊंची संरचनाएं बड़ी चुनौती बनी हुई हैं. ऐसे में एनएचएआई और संबंधित एजेंसियों की ओर से कई स्थानों पर सड़क और अन्य संरचनाओं में आवश्यक बदलाव किये जा रहे हैं.

यातायात प्रभावित नहीं हो, इसकी भी तैयारी

भारी वाहन के गुजरने के दौरान एनएच-19 पर यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हो, इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है. संबंधित एजेंसियां वाहन के सुरक्षित आवागमन के साथ सड़क पर यातायात को सामान्य रखने की तैयारी में जुटी हैं.

सोमवार को लालापुर आरओबी में फंस गया था ट्रक

गौरतलब है कि सोमवार को कुदरा के लालापुर आरओबी के समीप इसी भारी मशीनरी लदे ओवरहाइट ट्रक के फंस जाने से एनएच-19 पर करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा था. ट्रक फंसने के बाद खुर्माबाद तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी.

एनएचएआई की टीम ने काफी मशक्कत के बाद निकाला

वाहन को निकालने के लिए एनएचएआई की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. सर्विस रोड को नीचे तक गहरा करने के साथ बिजली के तार हटाये गये. कुछ स्थानों पर डिवाइडर तोड़कर रास्ता बनाने की कोशिश की गयी. इसके बाद भारी मशीनरी लदे वाहन को वहां से निकाला जा सका.

ALSO READ : सासाराम: जमुहार आश्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस मनाया गया, मानव सेवा का संकल्प दोहराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >