Kaimur News. कैमूर में मौसम का बदला मिजाज, गर्मी और उमस से नहीं मिल रही राहत

Kaimur News. भभुआ सदर. कैमूर जिले में पिछले दिनों से बेहिसाब गर्मी पड़ने के बाद अब छिटपुट शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदलना शुरू कर दिया है. लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही और रविवार को हल्की बारिश के बाद भी गर्मी और उमस चरम पर है, जिसे सोमवार को भी बरकरार रहने की संभावना है.

Kaimur News. भभुआ सदर. कैमूर जिले में पिछले दिनों से बेहिसाब गर्मी पड़ने के बाद अब छिटपुट शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदलना शुरू कर दिया है. लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही और रविवार को हल्की बारिश के बाद भी गर्मी और उमस चरम पर है, जिसे सोमवार को भी बरकरार रहने की संभावना है. आज दिन में बादलों के बीच निकल रही तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी, हालांकि दिनभर छिटपुट बादलों की आवाजाही व हल्की बारिश होने से कुछ राहत मिल सकती है. इधर, मौसम विभाग भी हल्की बारिश के बावजूद इस सप्ताह के अंत तक इसी प्रकार की गर्मी पड़ने की संभावना जता रहा है और पारा भी 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इधर, लगातार पुरवा हवा चलने और आर्द्रता 73 प्रतिशत से अधिक रहने से उमस भी बरकरार रहेगी. सोमवार को तापमान की संभावित स्थिति इस प्रकार है. अधिकतम तापमान लगभग 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सोमवार को सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं, जबकि हवाएं हल्की से मध्यम रहेंगी और हवा की रफ्तार पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटा पूर्व से पश्चिम की ओर रहेगी. इसलिए आज सोमवार को भी गर्मी व उमस से लोगों को कुछ विशेष राहत नहीं मिलने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gauri Shankar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >