कैमूर में आज बादलों के आवाजाही व बारिश के बावजूद गर्मी और उमस रहेगी बरकरार, शाम में बारिश की संभावना

Kaimur News : कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. बारिश और तेज हवा के कारण तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली.

Kaimur News : भभुआ सदर(अमित कुमार सिन्हा). कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. बारिश और तेज हवा के कारण तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली. हालांकि हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी है, जो गुरुवार को भी बरकरार रहने की संभावना है.गुरुवार को दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. हालांकि दोपहर बाद छिटपुट बादलों की आवाजाही से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की देर शाम 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने तथा गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.लगातार पुरवा हवा चलने और आर्द्रता 41 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण वातावरण में उमस बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं. वहीं, हवाएं हल्की से मध्यम गति की रहेंगी और उनकी रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है. हवा का रुख पूरब से पश्चिम की ओर रहने की संभावना है.ऐसे में गुरुवार को भी लोगों को गर्मी, धूप और उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलते समय विशेष सावधानी बरतें. यदि आवश्यक कार्य से बाहर निकलना पड़े तो धूप से बचाव के लिए हेलमेट, गमछा, टोपी या छाते का उपयोग अवश्य करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >