Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के बाजारों से उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बाद अब स्थिरता बनी हुई है. मामूली गिरावट के साथ आज, सोमवार को भी दोनों मूल्यवान धातुओं के भाव स्थिर रहने की संभावना है. वहीं दूसरी ओर, मंडी में बाहर से आने वाले आलू, प्याज और हरी सब्जियों की कीमतों में आया उफान भी अब थमता नजर आ रहा है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है.
सोने और चांदी के आज के संभावित दाम
स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, शादियों (लग्न) का सीजन खत्म हो चुका है, जिसके कारण सोने और चांदी के दामों में आने वाले दिनों में और बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, फिलहाल भाव में और अधिक गिरावट की संभावना नहीं है.
आज का संभावित बाजार भाव इस प्रकार है:
24 कैरेट सोना: ₹1,59,210 प्रति 10 ग्राम (रविवार को यह ₹1,59,305 था)
22 कैरेट सोना: ₹1,38,000 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,19,000 प्रति 10 ग्राम
चांदी (कच्चा): ₹2,85,000 प्रति किलोग्राम
चांदी के जेवर: ₹2,000 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)
चांदी के बर्तन: ₹2,200 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)
सब्जी मंडी : आलू-प्याज की कीमतों पर लगा ब्रेक, लहसुन अभी भी तेज
आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि कुछ दिनों से बाहर से आने वाली सब्जियों के दामों में जो तेजी थी, वह अब कम हो रही है और स्थानीय बाजारों में हरी सब्जियां सस्ती होने लगी हैं. बाजार में लहसुन की रिकॉर्ड तेजी भी अब थोड़ी थम गई है, हालांकि यह अब भी करीब ₹100 प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ बिक रहा है. आज-कल में प्याज के रेट में और गिरावट आने की उम्मीद है.
थोक मंडी में आज का भाव (प्रति क्विंटल):
आलू (मंडी): ₹800 से ₹1,010
प्याज (मंडी): ₹1,600 से ₹2,300
सब्जी बाजार में आलू: ₹1,200 से ₹1,800
सब्जी बाजार में प्याज: ₹1,400 से ₹1,800
टमाटर: ₹1,000 से ₹2,000
अनाज, दाल और तिलहन के ताजा भाव
कैमूर की मंडियों में आज अनाज और दलहन की कीमतें भी नियंत्रण में देखी गईं. बाजार में विभिन्न जिंसों के प्रति क्विंटल भाव कुछ इस तरह रहे:
गेहूं: ₹2,200 से ₹2,500
धान (सामान्य): ₹1,800 से ₹2,100
चना: ₹4,800 से ₹5,400
मसूर दाल: ₹5,500 से ₹6,200
अरहर दाल: ₹6,500 से ₹7,500
सरसों (तिलहन): ₹5,000 से ₹5,800
