Kaimur News भभुआ सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए रोस्टर जारी

Kaimur News स्थानीय सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : स्थानीय सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है. अस्पताल प्रशासन द्वारा आगामी 12 जून (गुरुवार) के लिए ओपीडी का रोस्टर जारी कर दिया गया है. इसके तहत सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच और इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे. 

डॉक्टरों की पूरी सूची और समय 

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, गुरुवार को ओपीडी सेवा के दौरान निम्नलिखित विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, ताकि मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े

जेनरल फिजिशियन : डॉ श्यामाकांत प्रसाद

ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग) : डॉ अमरेश कुमार

जेनरल सर्जन : डॉ प्रशांत कुमार

चर्म रोग विशेषज्ञ (स्किन) : डॉ संतोष कुमार सिंह

दंत रोग विशेषज्ञ (दांत) : डॉ अविनाश बहादुर

आयुष चिकित्सक : डॉ सुशील कुमार झास्त्री 

प्रसूति रोग विभाग : महिला मरीजों की विशेष सुविधा के लिए तीन महिला चिकित्सकों की तैनाती की गई है : 

डॉ मनीषा नारायण

डॉ अदिति सुकन्या

डॉ कुमारी ममता गुप्ता

समय पर आने की अपील

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें. ओपीडी का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित है, इसलिए समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन (पर्चा) कटा लें ताकि विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने में कोई असुविधा न हो. अस्पताल में मुफ्त दवा वितरण और जांच की व्यवस्था भी सुचारू रूप से चालू रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >