पुरानी रंजिश में खूनी हमला: पहले बातों में उलझाया, फिर सिर पर बरसा दी लाठी

Kaimur News: कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत सबार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस हमले में एक पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया है.

Kaimur News (रामपुर से राजू कुमार की रिपोर्ट):
स्थानीय करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है. इस अचानक हुए हमले में एक पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान सबार गांव निवासी कमलेश चौधरी के रूप में की गई है. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.

बातों में उलझाए रखा, फिर पीछे से सिर पर कर दिया लाठी से वार

अस्पताल में इलाजरत घायल कमलेश चौधरी ने घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वह सोमवार को अपने घर के बगल में शांति से बैठे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष का जयहिंद चौधरी वहां आया और उनसे सामान्य रूप से बात करने लगा. जयहिंद ने जानबूझकर उन्हें बातों में रोके रखा, ताकि वे वहां से हट न सकें. इसी बीच योजना के तहत जयहिंद का भाई जय प्रकाश चौधरी पीछे से दबे पांव आया और अचानक लाठी से उनके ऊपर जोरदार हमला कर दिया. लाठी के इस अचानक हुए वार से कमलेश को शरीर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं.

घायल के सिर और पैर में आई हैं गंभीर चोटें

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने इस संबंध में बताया कि घायल व्यक्ति के सिर और पैर में गंभीर चोटें लगी हैं. अस्पताल लाते ही उनका त्वरित प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया था. फिलहाल मरीज की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है.

थाने में FIR दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी

इस सम्बंध में करमचट एसएचओ ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश का पाया जा रहा है. पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हो चुका है. प्राप्त आवेदन के आलोक में नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.

Also Read: बिहार में बालू-पत्थर के धंधेबाजों पर कड़ा शिकंजा: 10 जून से दूसरे राज्यों की गाड़ियों के लिए ट्रांजिट पास जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >