रामगढ़ में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, वीडियो बनाने वाला आरोपी दंपति गिरफ्तार

Kaimur News: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

Kaimur News (रंजय जायसवाल की रिपोर्ट): कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस घिनौने अपराध में संलिप्त एक दम्पति को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य रूप से इकराम अंसारी (पिता मुस्लिम अंसारी) और उसकी पत्नी शाहिदा बेगम शामिल हैं. पीड़ित युवती द्वारा थाने में दिए गए लिखित आवेदन में कहा गया है की आरोपी दम्पति उससे पूर्व से ही अच्छी तरह परिचित हैं.

दिल्ली ले गए थे साथ

पीड़िता ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच आपस में पारिवारिक आना-जाना भी होता था. वर्ष 2025 में शाहिदा के बच्चा नहीं होने व अत्यधिक बीमार होने पर पति इकराम द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था. उस दौरान दिल्ली में बीमार पत्नी की सही देखभाल के लिए इकराम पीड़िता को भी विशेष रूप से उसके साथ ले गया था. इलाज खत्म होने के बाद उन लोगों के साथ जब पीड़िता वापस अपने घर लौटकर आई तो सब कुछ सामान्य था.

नशीला पेय पदार्थ पिलाया

पीड़िता का आरोप है कि बीते चार जून को शाम 6:00 बजे दोनों आरोपियों ने उसे किसी बहाने से अपने घर पर बुलाया. वहाँ उसे एक पेय पदार्थ पीने को दिया गया. जिसके पीने से वह धीरे-धीरे थोड़ा अचेत (बेहोश) होने लगी. उसके बाद शाहिदा और इकराम के द्वारा उसके शरीर के सारे कपड़े जबरन उतार दिए गए. इसके बाद पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया और इस पूरी घिनौनी वारदात का मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया.

वीडियो दिखाकर किया ब्लैकमेल

इसके बाद दोनों आरोपी उक्त वीडियो दिखाकर पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करने लगे. उन्होंने धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी. इसके बाद रोती-बिलखती पीड़िता अपने घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी. परिवार के सदस्यों ने आरोपियों से पूछताछ करने व वीडियो डिलीट करने के लिए कहा किंतु उनके द्वारा वीडियो डिलीट नहीं किया गया. आरोपियों द्वारा पुनः वीडियो दिखाकर पीड़िता को गंभीर धमकी दी गई.

फॉरेंसिक टीम ने की जांच

इधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा के द्वारा बिना वक्त गंवाए आरोपित के घर पहुंचकर पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार करते हुए थाने लाया गया. दोनों से सघन पूछताछ की गई व पुनः मंगलवार की शाम पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची. जहाँ फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल की आगे की वैज्ञानिक जांच पड़ताल की गई. थाना अध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को मेडिकल परीक्षण के बाद भभुआ न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

Also Read: कैमूर में 3 मैजिक वाहन समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख, घटना से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >