कैमूर में पुलिस का बड़ा एक्शन, घर में छिपाकर रखी गई 21 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डिड़खिली गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है.

Kaimur News: (कर्मनाशा से मैनुद्दीन शाह) जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डिड़खिली गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक घर से विभिन्न ब्रांड की 21.920 लीटर शराब जब्त की.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

शराब को घर के अंदर अलग-अलग जगहों और पलंग के बॉक्स में छिपाकर रखा गया था. जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना की पुलिस सोमवार देर शाम गश्त पर निकली हुई थी. इसी दौरान सूचना मिली कि डिड़खिली गांव निवासी कृष्णा शर्मा अपने घर में शराब रखकर बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई.

घर में छापेमारी, पलंग के बॉक्स से मिली शराब

पुलिस ने दल-बल के साथ रात में कृष्णा शर्मा के घर छापेमारी की. तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की 21.920 लीटर शराब बरामद हुई. पुलिस के अनुसार शराब को पलंग में बने बॉक्स सहित घर के अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब धंधेबाज कृष्णा शर्मा, पिता कन्हैया शर्मा, निवासी डिड़खिली को गिरफ्तार कर लिया.

धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया जेल

इसके बाद उसे थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया. दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि शराब बिक्री की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई थी. उन्होंने कहा कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read: रामपुर में दो घरों में भीषण चोरी, करोड़ों के गहने और नगदी लेकर फरार हुए चोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >