Kaimur News : ओपीडी शेड्यूल जारी, भभुआ सदर अस्पताल जाने से पहले देख लें डॉक्टरों की लिस्ट

Kaimur News भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी और राहत भरी खबर है. सोमवार, 25 मई को अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी और राहत भरी खबर है. सोमवार, 25 मई को अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अगर आप या आपके परिवार में कोई बीमार है और आप अस्पताल जाने की योजना बना रहे हैं, तो डॉक्टरों की यह पूरी लिस्ट और ओपीडी का समय जरूर नोट कर लें, ताकि आपको अस्पताल में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी ओपीडी

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को ओपीडी सेवाएं सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक चालू रहेंगी. इस दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच और उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे.

आज ड्यूटी पर रहने वाले डॉक्टरों की पूरी सूची

सोमवार को भभुआ सदर अस्पताल की ओपीडी में निम्नलिखित विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे:

जेनरल फिजिशियन: डॉ अभिलाष चंद्रा

ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग विशेषज्ञ): डॉ सीतेश कुमार

जेनरल सर्जन: डॉ धनन्जय कुमार सिन्हा

चर्म रोग विशेषज्ञ (स्किन स्पेशलिस्ट): डॉ संतोष कुमार सिंह

दंत रोग विशेषज्ञ (डेंटिस्ट): डॉ अविनाश बहादुर

आयुष चिकित्सक: डॉ सुशील कुमार झा

स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट): डॉ मधु यादव और डॉ अदिति सुकन्या

मरीजों के लिए विशेष सलाह

भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे सुबह के समय ही अस्पताल पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन (पर्चा) करवा लें. साथ ही, उमस और हीटवेव से बचने के लिए अपने साथ पानी की बोतल और छाता या गमछा अवश्य रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >