तेज बारिश से लालापुर सड़क बनी झील, डेढ़ करोड़ के नाले के बाद भी जलजमाव से लोग परेशान

Kaimur News: कैमूर के कुदरा में मंगलवार की शाम हुई तेज बारिश के कारण लालापुर सड़क ने झील का रूप ले लिया है. चार वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत से बनाए गए नाले के बावजूद जलजमाव की समस्या जस की तस बनी हुई है.

Kaimur News (सतेन्द्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट): कैमूर जिले के कुदरा में मंगलवार की शाम हुई मेघ गर्जना के साथ तेज बारिश से शहर की सभी सड़कों व गलियों में जलजमाव हो गया है. वहीं शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र लालापुर सड़क पर हुए जलजमाव ने पूरी तरह से एक झील का रूप ले लिया है. दरअसल, चार वर्ष पूर्व जल निकासी के लिए लालापुर में सड़क के किनारे पीडब्ल्यूडी द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर नाला का निर्माण कराया गया था. इसके बावजूद सड़क का पानी नाले से बाहर नहीं निकल पाता है और थोड़ी सी बारिश होने पर भी आम लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है.

करोड़ों खर्च होने के बाद भी जलजमाव

तेज बारिश के कारण सड़क पर भारी जलजमाव हो गया है, जो पूरी सड़क पर पसरा हुआ है. बारिश के दिनों में सड़क पर हर वर्ष लगने वाले इस पानी में आने-जाने वाले वाहन फंस जाते हैं, जिससे लालापुर में हमेशा लंबा जाम लगा रहता है. स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि नाला निर्माण के समय सड़क व नाले का सही तरीके से लेवल नहीं किया गया था. इसके चलते नाले का निर्माण तो हो गया, लेकिन मुख्य सड़क नाले के स्तर से नीचे रह गई. यही वजह है कि बारिश के दिनों में सड़क पर जमा होने वाला पानी नाले तक पहुंच ही नहीं पाता है.

जलजमाव के कारण टूट रही हैं सड़कें

जब तक बारिश का मौसम रहता है, लालापुर की सड़क पर जलजमाव का ही नजारा देखने को मिलता है. मालूम हो कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ की भारी-भरकम लागत से इस नाले का निर्माण कराया गया था. इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद लालापुर में बारिश के दिनों में हमेशा जलजमाव रहता है, जिससे सरकारी पैसों की बर्बादी साफ दिखती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार जलजमाव रहने के कारण लालापुर में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कई जगहों पर सड़क पूरी तरह टूट चुकी है. लालापुर वासियों का कहना है कि जलजमाव के चलते बारिश के दिनों में उनका जीना मुहाल हो जाता है.

Also Read: कैमूर में आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >