कृष्ण मुरारी हत्याकांड : 24 घंटे में मिले दो सिर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Buxar News: कैमूर के कर्मनाशा मुख्य नहर किनारे शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दूसरे मानव सिर के कंकाल को बरामद कर लिया. लगातार दूसरी बरामदगी के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी.

Kaimur News: (रंजय जायसवाल) रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिशनपुरा-क्षत्रपुरा कर्मनाशा मुख्य नहर किनारे शनिवार की सुबह एक और सिर का कंकाल मिला. इससे पहले शुक्रवार को भी इसी जगह से एक सिर कंकाल बरामद किया गया था. इसको कृष्ण मुरारी हत्याकांड से जोड़ कर देखा जा रहा है. एक ही जगह दो सिर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गयी है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जिस स्थान से पहला सिर कंकाल मिला था, उससे महज करीब 100 मीटर की दूरी पर शनिवार को दूसरा कंकाल बरामद हुआ. लगातार दो दिनों में एक ही इलाके से मानव सिर मिलने के बाद पुलिस भी मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है. थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने तत्काल मुख्यालय से एफएसएल टीम को बुलाया. मौके पर पहुंची टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाते हुए दोनों कंकालों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

डीएनए टेस्ट से साफ होगा मामला

पुलिस इसको चर्चित कृष्ण मुरारी परिवार हत्याकांड से जोड़कर भी देख रही है. कयास लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों सिर कंकाल दोनों बच्चों के तो नहीं है. इनकी तलाश पुलिस पिछले कई दिनों से कर रही थी. गौरतलब है कि हत्याकांड के आरोपित विकास गुप्ता की निशानदेही पर पुलिस अकोढ़ी नदी पुल के नीचे लगातार सर्च अभियान चला रही थी. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सिरों की वास्तविक पहचान मेडिकल जांच और डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read:रोहतास में पंचायत चुनाव से पहले चुनावी सरगर्मी तेज, 13 पार्षदों के बीच मुकाबला दिलचस्प


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >