Kaimur News : भभुआ में आज भूलकर भी न निकलें बिना तैयारी के बाहर, छाता-गमछा साथ रखें

Kaimur News कैमूर जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है . पिछले कुछ दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बाद अब भारी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है . पिछले कुछ दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बाद अब भारी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है . हालांकि, हाल ही में हुई बारिश और तेज हवाओं के चलने से तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जिससे तपती धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली है . इसके बावजूद, हल्की बारिश के बाद बढ़ी आद्रता के कारण आज शनिवार को भी उमस का सितम बरकरार रहने की संभावना है . मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को दिनभर आसमान में छिटपुट बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, जिससे धूप की तपिश से थोड़ी राहत मिल सकती है . लेकिन इसके साथ ही दिनभर तेज धूप और उमस लोगों को जमकर छकाएगी .मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आज शनिवार को दोपहर के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है . इस दौरान 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना व्यक्त की गई है .

शनिवार को कैसा रहेगा तापमान और हवा का रुख

लगातार चल रही पुरवा हवा और हवा में आद्रता का स्तर 57 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं . शनिवार के लिए मौसम का संभावित पूर्वानुमान नीचे दी गई तालिका में समझें:

मौसम के कारक संभावित स्थिति

अधिकतम तापमान लगभग 36 से 38 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान लगभग 28 से 30 डिग्री सेल्सियस

हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा

हवा की दिशा पूरब से पश्चिम की ओर (हल्की से मध्यम)

आसमान की स्थिति सुबह और शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

दोपहर 10 बजे के बाद बरतें सावधानी

मौसम के इस दोहरे मिजाज को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है . आज शनिवार को भी भीषण गर्मी और उमस से तुरंत राहत नहीं मिलने वाली है, इसलिए दिन में 10:00 बजे के बाद बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें .यदि बाहर जाना अनिवार्य हो, तो धूप और उमस से बचाव के लिए हेलमेट, गमछा, टोपी या छाता अपने साथ जरूर रखें .शरीर में पानी की कमी न होने दें और लगातार तरल पदार्थों का सेवन करते रहें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >